Breaking News

समूह की महिलाओं ने सड़क हादसे में घायल महिला के इलाज के लिए परिजनों को दी आर्थिक सहायता

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित समूह की ग्राम कठौतिया के समूह की  महिला सुमन का पिछले दिनों बहराइच में एक्सीडेंट हो गया था जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई थी। घायल समूह की महिला के इलाज में पैसों की वजह से कोई रुकावट न आए जिसको लेकर समूह की तमाम महिलाएं एकजुट हो गई और आपस में चंदा कर 10 हजार रुपए जुटा लिए जिसे उन्होंने घायल महिला के इलाज के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया। मदद को आगे आने वाली महिलाओं मे कमला देवी, रीमा देवी, उषा देवी, सहोदरी, पूनम, उर्मिला, प्रभावती आदि शामिल रहीं।

No comments