कतर्नियाघाट के जंगल में दो कछुओं के साथ पकड़ा गया अंतरराज्यीय शिकारी
पत्रकार : उवेश रहमान - बहराइच के तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत थाना सुजौली क्षेत्र में कतर्नियाघाट के जंगल में शिकार के उद्देश्य से जंगल में घूम रहे एक अंतरराज्यीय शिकारी को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। जिसे गिरफ्तार वन कर्मियों की टीम ने जेल भेज दिया है।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत सदर बीट में वन क्षेत्राअधिकारी रामकुमार के नेतृत्व में वन दारोगा मयंक पांडेय, वन दारोगा राधेश्याम, वन रक्षक अब्दुल सलाम व अन्य वाचरों की टीम एसएसबी जवानों के साथ जंगल में गश्त कर रहे थे तभी उन्हें एक व्यक्ति संदिग्घ अवस्था मे जंगल में घूमता हुआ दिखाई दिया। टीम ने उन्हें घेरा बंदी कर उसे पकड़ा । पूछताछ के दौरान उसके पास से दो कछुए बरामद किए गए है। उनके पास से शिकार करने के अन्य उपकरण भी बरामद किए गए है। शिकारी की पहचान जगदीश पुत्र कीर्तन निवासी चिचरी पानी थाना नया पारा जिला नयापारा उड़ीसा के रूप में हुई है। उसे वन्य जीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं में रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। रेन्जर रामकुमार ने बताया कि जंगल की सुरक्षा ब्यवस्था और कड़ी कर दी गयी है।
No comments