Breaking News

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर विद्यालय में भव्य दीपोत्सव, दीपों से जगमगाया विद्यालय

ज़ोहेब खान: अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आज जनपद के विकासखंड मिहीपुरवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय चफरिया प्रथम व 1-8 के प्रांगड़ में सोमवार को दीपोत्सव  का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापकों ने आरती गायी। कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर ग्रामीण शामिल हुए तथा जय श्रीराम के नारे लगाए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संतोष गंगवार व मनोज कुमार, सहायक अध्यापक अनिल कुमार व पंकज कुमार, विद्यालय के अन्य स्टाफ, क्षेत्रीय ग्रामीण आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments