Breaking News

चफरिया पंचायत भवन पर फहराया गया तिरंगा, शहीदों को किया गया नमन

ज़ोहेब खान: जनपद बहराइच के मिहीपुरवा तहसील अंतर्गत चफरिया गाँव में ग्राम प्रधान अजीज अहमद की अगुवाई में 75वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पंचायत भवन में तिरंगा फहराकर व राष्ट्रगान गाकर वीर शहीदों को नमन किया गया। तत्पश्चात ग्राम प्रधान ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी में वीर जवानों का अहम योगदान है।  इन्हीं वीर जवानों की कुर्बानियों के चलते आज हम हिंदुस्तान के खुले वातावरण में साँस ले रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि देश का विकास तभी हो सकता है  , जब गाँव का समग्र रूप से विकास हो और गाँव का विकास तभी होगा जब हम स्वच्छता पूर्ण वातावरण में रहकर ग्रामीण विकास को साथ मिलकर आगे ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान हमारे कर्तव्यों का बोध कराता है लोकतंत्र की मजबूती के लिए संविधान का मजबूत होना आवश्यक है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को मिष्ठान का वितरण किया गया। 
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक महादेव प्रसाद जायसवाल , रामकिशोर शुक्ल, मो अजहर खान, अनिल मदेशिया, पप्पू मौर्य, पंचायत सहायक लालूराम मौर्य, ग्राम पंचायत सदस्य ज़ोहेब खान व बुद्धीलाल, अध्यापक सुरेश कुमार  , आंगनबाड़ी कार्यकत्री रियाज़ फ़ातमा व अनीता मदेशिया, सहायिका माया देवी रोजगार सेवक पूनम तिवारी व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments