खबर का असर: चहलवा गांव में मनरेगा कार्य में अनियमितता पर ग्राम विकास अधिकारी ने की कार्यवाही
उवेश रहमान: जनपद के विकासखंड मिहीपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के कैलाश नगर गांव में भूमि विकास कार्य में 400 मीटर सड़क बनाने का कार्य मनरेगा से हो रहा था जिसमें ग्राम प्रधान पर आरोप था कि उनके द्वारा 7 किलोमीटर दूर के दूसरे ग्राम पंचायत चफरिया के मजदूरों से कार्य कराया जा रहा है। मामले को प्रकाश में आने के बाद ग्राम विकास अधिकारी ने कार्यवाही की है। ग्राम विकास अधिकारी विनय जाटव ने बताया की मनरेगा कार्य अनियमितता की शिकायत थी जिसकी जांच कर मास्टर रोल को शून्य कर दिया गया है।
No comments