वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर बरामद किए साखू के चार नग
उवेश रहमान: जनपद बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत सुजौली रेंज के ग्राम चफरिया में एक युवक के घर वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर साखू के चार नग बरामद किए हैं। वन क्षेत्राधिकारी सुजौली रोहित कुमार ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर सोमवार की दोपहर को चफरिया निवासी प्रीतम पुत्र जिंदाशाह के घर पर डीएफओ आकाशदीप बधावन के दिशानिर्देश पर कतर्नियाघाट रेंजर अनूप कुमार व अन्य वन कर्मियों के साथ छापेमारी की गई। इस दौरान चिरान की हुई चार साखू के नग बरामद हुए। मौके पर मौजूद अभियुक्त को गिरफ्तार कर बरामद की गई लकड़ियों को सीज कर दिया गया। रेंजर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन्य जीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
No comments