घर में घुसा 12 फीट लंबा अज़गर, ग्रामीणों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा
दीपक भास्कर, उवेश रहमान: जनपद के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़खडिया के लक्खाबाग गांव निवासी दीपक भास्कर पुत्र अवधेश भास्कर के घर में बीती रात एक विशालकाय अजगर घुस गया। जिसे देखते ही घर के लोग बाहर भाग निकले। अजगर की खबर से गांव के लोग एकत्रित हो गए। इस बीच स्थानीय कुछ ग्रामीणों ने डंडे के सहारे अजगर को पकड़कर बोरी में बंद कर दिया जिसके बाद उसे सुरक्षित पास के मौरहवा जंगल में छोड़ दिया। लोगों ने बताया कि अजगर की लंबाई 12 फीट के करीब थी।
No comments