घर में घुसे कैट स्नेक का वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू
उवेश रहमान: जनपद के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र अंतर्गत वनग्राम बिछिया निवासी राहुल गुप्ता के घर में सांप घुस गया। जिसे घर में रेंगता देखकर उसने सूचना रेंज कार्यालय पर दी। मौके पर पहुचे वन दरोगा मयंक पांडे व वाचर संजय गौंड ने सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। इस बीच करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को स्टिक के सहारे पकड़कर लिया गया। जिसे सुरक्षित आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। मयंक पांडेय ने बताया कि सांप कैट स्नेक प्रजाति का था जिसमें जहर नही पाया जाता है।
No comments