Breaking News

नवसृजित राजस्व गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर दो दर्जन से अधिक  ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर सेक्रेटरी द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अपात्र किए जाने के संबंध में शिकायत किया जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि सभी प्रार्थी गण नव सृजित राजस्व ग्राम -ढकिया कैलाश नगर, ग्राम पंचायत- चहलवा विकासखंड मिहिन पुरवा जनपद बहराइच के निवासी हैं। हम सभी लोगों का नाम प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत शामिल था जिसे जानबूझकर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने काट दिया है। हमारा गांव वनग्राम से राजस्व ग्राम में परिवर्तित हो चुका है फिर भी नाम काट करके पात्रता सूची से बाहर कर दिया गया है। उनके द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत निंदनीय और दुखद है। उक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के द्वारा मौके का निरीक्षण भी नहीं किया गया।  हम सभी पात्र व्यक्तियों का कोई अन्यत्र मकान भी नहीं है। हम सभी अत्यंत दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं । हमारे घर झोपड़ी के बने हुए हैं। बरसात तथा वन्यजीवों के हमले से हर साल घर बनाना पड़ता है।  
डीएम को ज्ञापन देने वाले वन अधिकार आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सभी प्रार्थी गण के घरों की जांच कराकरके हमें प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ दिलाया जाए तथा गलत तरीके से अपात्र घोषित करने वाले सेक्रेटरी/ग्राम सचिव पर प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की बात को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में छोटेलाल, छबबेलाल, पार्वती देवी,कल्लू,कुन्नी देवी, मुन्ना, बनवारी, इतवारी, प्रहलाद आदि मौजूद रहे।

No comments