Breaking News

बिछिया व मंझरा पूरब रेलवे स्टेशन के बीच धंसी रेल पटरी

उवेश रहमान: बहराइच में बहराइच-मैलानी रेल प्रखंड की रेल पटरी धंस जाने की वजह से शनिवार को बहराइच-मैलानी पैसेंजर ट्रेन डेढ़ घंडे लेट रही। शनिवार को बहराइच-मैलानी रेल प्रखंड पर बिछिया व मंझरा पूरब रेलवे स्टेशन के बीच घाघरा बैराज के समीप रेल की पटरी कुछ मीटर धंस जाने की वजह से रेल प्रशासन द्वारा बहराइच से मैलानी जाने वाली ट्रेन संख्या 05355 अप को बिछिया रेलवे स्टेशन पर  ही रोक दिया गया। इस दौरान रेल कर्मियों द्वारा पटरी की मरम्मत कर ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच दोपहर 2 बजे से करीब 3,30 बजे तक ट्रेन बिछिया रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही। जिसे फाल्ट ठीक कर के आगे के लिए रवाना किया गया। इस बेच डेढ़ घंटे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इस बीच कई यात्रियों ने निजी वाहन से अपने सफर को तय किया। बतादें कि रेल विभाग द्वारा जल्द ही रेल पटरी की मरम्मत कर दी गयी है जिससे अब ट्रेनें अपने समय से ही आवागमन करेंगी।

No comments