सुजौली क्षेत्र में लगातार जारी है घाघरा की बाढ़ व कटान का कहर
उवेश रहमान, जनपद ने सुजौली क्षेत्र में कई गांव बाढ़ और कटान संकट से जूझ रहे हैं। पिछले कई वर्षों में सुजौली के कई गांवों का अस्तित्व घाघरा खत्म कर चुकी है।
तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत थाना सुजौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत चहलवा में घाघरा ने विक्राल रूप ले लिया है। सुजौली के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ और कटान की समस्या से जूझ रहे। वहीं जिम्मेदार ग्रामीणों की समस्या से अनजान बने हुए है। ताजा मामला ग्राम पंचायत चहलवा के मौरहवा का है जहां मौरहवा गांव में एक संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया घाघरा नदी में समाहित हो चुकी है। वहीं गांव के एक दर्जन के करीब घर बाढ़ में डूबे हुए हैं। गांव निवासी घूरे लाल, राजाराम, गोविंद साधू, रिंकू व बलराम आदि घर बाढ़ में डूबने की खबर मिली है। मौरहवा समेत चहलवा व बड़खडिया, सुजौली और जंगल गुलरिया के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ और कटान से परेशान हैं। लोग अपने घरों और गांव के अस्तित्व को बचाने को लेकर चिंतित है। लोगों का कहना है प्रशासन व जनप्रतिनिधि मामले से अनजान बने हैं। यही हाल रहा तो जल्द ही कई गांव का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।
No comments