स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान जयप्रकाश ने वीर शहीदों के शिलापट पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
उवेश रहमान, जुनैद खान: जनपद के विकासखंड मिहीपुरवा अंतर्गत थाना सुजौली क्षेत्र के ग्रामसभा बड़खड़िया के पंचायत भवन में ग्राम प्रधान बड़खड़िया जय प्रकाश ने स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुबह ग्रामीणों व गांव के पंचों के साथ एकत्रित होकर देश के वीर शहीदों के शिलापट पर पुष्पांजलि अर्पित कर ग्राम प्रधान ने वीरों को नमन किया। उसके बाद ध्वजारोहण करते हुए आजादी के नारे लगाए। ग्राम प्रधान ने कार्यक्रम में एकत्रित लोगों को देश की आजादी के बारे में बताते हुए उन्हें देश के संविधान के बारे में बताते हुए उन्हें जागरूक किया। इस दौरान लोगों में मिठाई वितरण करके कार्यक्रम का समापन किया गया।
No comments