Breaking News

पानी में बकरे को खींच ले गया अजगर, छुड़ाने पहुचे ग्रामीणों ने अजगर को पानी से निकाला बाहर

कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत नई बस्ती टेड़िहा गांव में आबादी के सामने घांस के मैदान में मवेशी घांस चर रहे थे तभी पास में पानी के एक गड्ढे में डेरा जमाए अजगर ने गांव निवासी रामाशंकर के बकरे पर हमला कर उसे दबोचकर पानी में खींच लिया। इस घटना को देख आसपास के लोग बकरे को बचाने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान गांव के कुछ युवकों ने अजगर को पानी से बाहर खींच लिया। लोगों ने बकरे को तो छुड़ा लिया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। अजगर काफी बड़ा था जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुचे वन कर्मियों ने ग्रामीणों की भीड़ को अजगर के पास से हटा दिया। वन कर्मियों ने कहा कि अजगर जंगल क्षेत्र में है वह अभी एकांत पाकर सुरक्षित स्थान पर चला जाएगा। वहीं गांव के लोग सहमें हुए हैं कि अजगर कहीं गांव की ओर न चला आए।

No comments