लखीमपुर में टाइगर के हमले में किसान की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा
उत्तर खीरी वन प्रभाग की उत्तर निघासन रेंज अंतर्गत ग्राम मझरा पूरव क्षेत्र में अपने खेत में घास काट रहे किसान को टाइगर उठाकर ले गया जिसका शव आज बड़ी मुश्किलों से ग्रामीण उठाकर बाहर लाये ,
इस ताजा घटना के बाद उत्तेजित ग्रामीणों ने गजियापुर के पास सड़क पर जाम लगा दिया। अपुष्ट सूत्रों से ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि ग्रामीणों और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुयी है।
इतना ही नहीं ग्रामीणों ने मृतक शिव कुमार के शव को सुरक्षित रखने के लिये बर्फ की सिल्लियां मंगवा लीं हैं, ग्रामीण इस बार लंबी लड़ाई के मूड में लग रहे हैं,
जिले के आला अफसरों के भी मौके पर पहुंचने की जानकारी मिल रही है, बताते चलें कि ग्रामीणों का मानना है कि दो फरवरी हजार उन्नीस से जब से खरैटिया व मझरा पूरव के बीच सिंचाई विभाग की लगभग पंद्रह सौ एकड़ उस भूमि पर जिसे वन्य जीवों का कारीडोर कहा जाता है, पर खरैटिया के ही कुछ बड़े किसानों ने अबैध कब्जा कर फार्म वना लिये हैं,तभी से कतर्नियां घाट के भरथापुर के जंगल से इस कारीडोर होकर नेपाल स्थित वर्दिया नेशनल पार्क से भारत के दुधवा नेशनल पार्क तक सदियों से आवागमन करते रहने वाले वन्य जीवों का मार्ग अवरूद्ध हो गया है, तभी से अब तक इस क्षेत्र में लगभग सौ टाइगर हमलों मे दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों को टाइगरों का निवाला वन कर जान गंवानी पड़ी है,और कयी दर्जन लोग टाइगर हमलों में गम्भीर घायल हो चुके हैं,
लेकिन सब कुछ जानने के बाबजूद स्थानीय प्रशाशन प्रति वर्ष करोड़ों रुपये का अबैध गेहूं पैदा करने बाले इस कारीडोर से अबैध कब्जे छुड़ाने से बचता आ रहा है,
No comments