मिहीपुरवा के जालिम नगर मोगलहन पुरवा में लगी भीषण आग, दो सौ से अधिक घर जलने की मिल रही सूचना
पत्रकार- उवेश रहमान, कदम रसूल : बहराइच के मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत जालिमनगर के मजरा मोगलहनपुरवा में लगी भीषण आग । तेज हवाओं से भीषण आग ने लिया विकराल रूप । भीषण आग की चपेट में आए सैकड़ों ग्रामीणों की मकान । आग का कहर जारी नहीं पहुंची दमकल । ग्रामीण आग बुझाने में जुटे । घटना के संबंध में पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार अर्सलान उर रसीद के नेतृत्व में राजस्व टीम भेजी गई है । दमकल की गाड़ी भी घटनास्थल की तरफ रवाना हुई है ।
No comments